दोस्तों, हाल ही में Xiaomi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च किया था। अब इस फोन की बिक्री भी शुरू हो गई है और इसे आसानी से खरीदा जा सकता है। फोन में आजकल की जरूरत को ध्यान में रखते हुए 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले, 6,000mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 5G का सपोर्ट भी मिलता है।
Redmi 17C 5G की कीमत
आजकल नए फोन खरीदने से पहले लोग उसकी कीमत के साथ-साथ RAM और स्टोरेज भी जरूर देखते हैं। ऐसे में Redmi 17C 5G की कीमत भी जानना जरूरी है। फोन की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। वहीं, अगर आपको ज्यादा RAM चाहिए तो इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 22,999 रुपये में आता है।
इसके अलावा, Redmi 17C 5G को कंपनी ने Coffee Brew, Dark Night और Purple Dawn जैसे तीन रंगों में पेश किया है। यानी यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से फोन का रंग चुन सकते हैं।

फोन की बिक्री भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं, तो इसे Xiaomi India की वेबसाइट, Amazon और देशभर में मौजूद Xiaomi के रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Redmi 17C 5G का डिस्प्ले
Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इसकी स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल है और इसमें 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, स्क्रीन की ब्राइटनेस 810 निट्स तक है और टच सैंपलिंग रेट 240Hz तक मिलता है।
प्रोसेसर और स्टोरेज
Redmi 17C 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB और 6GB RAM के विकल्प मिलते हैं और फोन में 128GB स्टोरेज है।
इसके अलावा, फोन में Memory Extension की सुविधा भी दी गई है। इसकी मदद से 6GB RAM वाले मॉडल में RAM को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, microSD कार्ड लगाकर स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फीचर जानकारी
- डिस्प्ले 6.9 इंच HD+ LCD
- रिफ्रेश रेट 120Hz तक
- प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
- फ्रंट कैमरा 8MP
- रियर कैमरा 50MP
- RAM 4GB / 6GB
- स्टोरेज 128GB
- बैटरी 6,000mAh
- चार्जिंग 33W फास्ट चार्जिंग
- ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 आधारित HyperOS 3
- नेटवर्क 5G
- सुरक्षा साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
- सुरक्षा रेटिंग IP64
कैमरा कैसा है?
कैमरे की बात करें तो Redmi 17C 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा कैमरा मिलता है। इसके साथ HDR, नाइट मोड, पोर्ट्रेट और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
6,000mAh की बड़ी बैटरी
Redmi 17C 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और बॉक्स में 33W चार्जर भी दिया जाता है। फोन में 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

सॉफ्टवेयर और दूसरे फीचर्स
और अब बात करते हैं फ़ीचर्स ओर सॉफ्टवेयर की फोन Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। इसमें Android 16 आधारित सॉफ्टवेयर दिया गया है। फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं।
सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक दिया जैसे फीचर्स दिये गए हैं। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जिससे इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिलती है।
निष्कर्ष:
कुल मिलाकर, Redmi 17C 5G में बड़ी बैटरी, 5G सपोर्ट, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत भी 20,999 रुपये से शुरू होती है। अगर आप इन फीचर्स वाला नया 5G फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इन्हें भी पढ़े:
