Threads ने Live Chat में जोड़े नए फीचर्स, अब मिलेंगे Live Reactions और Raise Hand जैसे विकल्प

Threads ने हाल ही में अपने लाइव चैट फीचर को और भी बेहतर बनाने के लिए कई नए अपडेट्स की जानकारी दी है। अब यूजर्स को नए अपडेट्स में लाइव रिएक्शन, raise hand और जल्द आने वाला वेब बेस्ड लाइव देखने को मिलेंगे है। इतना ही नहीं Threads ने ऑस्ट्रेलिया में भी लाइव चैट्स का एक्सेस बढ़ाने की जानकारी दी है।

वहीं Threads का लाइव चैट फीचर पहली बार अप्रैल 2025 में लॉन्च किया गया था। इसका इरादा यूजर्स को किसी टॉपिक या इवेंट पर रियल टाइम में एक-दूसरे के साथ बातचीत करने का मौका देना है।

Threads Live Chat क्या है?

देखा जाए तो Threads Live Chats, app के अंदर होने वाली टेक्स्ट बेस्ड ग्रुप discussions हैं। ऐसा इस लिए क्योंकि इन्हें Threads के डीएम सेक्शन के जरिए होस्ट किया जाता है। ये discussions main timeline से अलग होती हैं, ऐसे में  यूजर्स किसी खास टॉपिक पर एक जगह मिलकर बातचीत कर सकते हैं।

Live chats

 

इसके साथ ही  Threads ने लाइव चैट्स में कुछ नए ऑप्शन भी  जोड़े हैं, जिसकी वजह से ग्रुप बातचीत में यूजर्स की participation और भी बेहतर हो सकेगी।

Live Reactions फीचर हुआ लॉन्च

जल्द ही Threads अब लाइव रिएक्शन फीचर ला रहा है। इसकी इस्तेमाल से लाइव चैट में मौजूद participants पूरी बातचीत पर एक साथ रिएक्शन दे सकेंगे।

अक्सर रिएक्शन किसी एक मैसेज पर दिया जाता है, इसके बावजूद लाइव रिएक्शन पूरे मोमेंट या discussion के लिए रिएक्शन देने का ऑप्शन देगा। यूजर इमोजी रिएक्शन भेज सकता है, इससे यूजर्स चैट में मौजूद दूसरे participants भी रियल-समय में देख सकेंगे।

यह फीचर्स दूसरे ऐप्स में मिलने वाले लाइव रिक की तरह काम करते है। इसके जरिए यूजर्स बिना कुछ लिखे अपनी बात सामने रख सकते है।

Raise Hand से कर सकेंगे discussion में शामिल होने का संकेत

यही नहीं इसके अलावा भी Threads ने Raise Hand feature भी लॉन्च किया है। इसके जरिए कोई participant यह बता सकेगा कि वह बातचीत में अपनी बात रखना चाहता है।

यह फ़ीचर्स खासकर उन लाइव चैट्स में काम आएगा जहाँ कम लोग ही जुड़ सकते हैं। ऐसे में यूजर्स आसानी से बता सकेंगे कि वे भी बातचीत में शामिल होना चाहते हैं।

जल्द Web पर भी आएगा Threads Live Chat

अब Threads जल्द ही लाइव चैट्स को वेब वर्जन पर भी लाने वाला है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स काफी समय से इस फीचर का इंतजार कर रहे थे और यह सबसे ज्यादा मांगे जाने वाले अपडेट्स में से एक है। इस बदलाव के बाद यूजर्स सिर्फ मोबाइल ऐप के जरिए ही नहीं, बल्कि वेब से भी लाइव चैट में शामिल हो सकेंगे।

Australia में भी मिलेगा Live Chats का इस्तेमाल

Threads ने ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स के लिए भी लाइव चैट्स का फीचर शुरू करने की बात कही है। कंपनी धीरे-धीरे इस फीचर को और ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा रही है।इससे ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले यूजर्स भी लाइव चैट में शामिल होकर रियल टाइम बातचीत का हिस्सा बन सकेंगे।

Threads के मुताबिक , लाइव चैट्स का इस्तेमाल music, sports और entertainment जैसे अलग-अलग टॉपिक पर होने वाली discussions में किया जा रहा है।

अलग-अलग events के लिए भी हो रहे हैं Live Chats

ऐसे में Threads ने बताया कि Coachella, KATSEYE, NBA, World Cup और Jay-Z जैसे music, sports और fandom से जुड़े टॉपिक पर लाइव चैट्स हो चुके हैं।

इतना ही नहीं Threads क्रिएटर्स के साथ मिलकर Dancing with the Stars और WNBA Playoffs जैसे इवेंट्स के लिए भी लाइव चैट्स शुरू करने की तैयारी कर रहा है। अब पहले के मुकाबले इससे यूजर्स को ट्रेडिंग टॉपिक और इवेंट्स पर एक साथ बातचीत करने के और मौके मिलेंगे।

Threads Live Chats को क्यों बढ़ा रहा है?

वही Threads के Chief Connor Hayes के अनुसार, लाइव चैट्स का असल मकसद Threads को ज्यादा टाइमली बनाना और यूजर्स को दुनिया में हो रही हाल ही घटनाओं पर हो रही बातचीत आसानी से खोजने में मदद करना है।

Threads

इसके जरिए नए लाइव रिएक्शन, Raise Hand और वेब बेस्ड लाइव चैट्स जैसे अपडेट से Threads अपने Live Chat experience को आकर्षक और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है।

निष्कर्ष

खास बात यह है कि Threads लगातार अपने लाइव चैट फीचर नए विकल्प जोड़ रहा है। लाइव रिएक्शन और Raise Hand जैसे फीचर्स यूजर्स को ग्रुप discussions में ज्यादा आसानी से participate करने का मौका देंगे। वही दूसरी और वेब बेस्ड लाइव चैट्स आने के बाद इस फीचर्स को इस्तेमाल करना और आसान हो सकता है।

Asfa Azhar

Asfa Azhar is a Hindi content writer with 2 years of experience and an B.A. student. She writes engaging and easy-to-understand content, especially on technology topics.

View all posts by Asfa Azhar →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *